मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ा अपडेट, मंडल आयुक्त संजीव वर्मा करेंगे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

Navdesh Times
0


यमुनानगर, 26 अगस्त (कुलदीप सैनी)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले में चल रहे कार्यों की निगरानी और प्रगति की समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में मंडल आयुक्त, अंबाला संजीव वर्मा को यमुनानगर जिले के लिए मतदाता सूची पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

27 अगस्त को होगा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति ने बताया कि मतदाता सूची पर्यवेक्षक द्वारा जिले में तीन दौरों के माध्यम से पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की जाएगी। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक निर्धारित है।

इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को मंडल आयुक्त संजीव वर्मा जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:30 बजे विधानसभा क्षेत्र 08-जगाधरी का दौरा किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे विधानसभा क्षेत्र 09-यमुनानगर का दौरा होगा।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ होगी बैठक

विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के बाद जिला मुख्यालय पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव एवं आपत्तियां भी प्राप्त की जाएंगी।

साढौरा विधानसभा क्षेत्र में भी लिया जाएगा जायजा

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे विधानसभा क्षेत्र 07-साढौरा (एससी) के व्यासपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top