रादौर, 22 अगस्त (कुलदीप सैनी)। भारतीय जनता युवा मोर्चा यमुनानगर के जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
निश्चल चौधरी शनिवार को रादौर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने आगामी 25 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय ‘यमुना कमल’ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया पहुंचेंगे।
युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन होगा मजबूत
निश्चल चौधरी ने युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा और मेहनत के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 25 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में रादौर क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया का स्वागत करें।
कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुई चर्चा
बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा रादौर मंडल अध्यक्ष जसविन्द्र सिंह ग्रेवाल ने की। उन्होंने कहा कि रादौर क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन रूपिंदर सिंह मल्ली, भाजपा रादौर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांबोज, पंचायत समिति चेयरमैन विपिन कांबोज, गोपाल कृष्ण अलाहर, अधिवक्ता हीरा सिंह ग्रेवाल, विनीश राणा, छवि शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpeg)

.jpeg)
