रादौर, 22 अगस्त (कुलदीप सैनी)। समाजसेवी सचिन गुप्ता को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच का रादौर हल्का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने उनकी नियुक्ति की। इसके साथ ही पवन वर्मा और संजय गुप्ता को उपाध्यक्ष, दीपक गुप्ता को महामंत्री, राधेश्याम को मंत्री, सरदार गुरनाम सिंह को कोषाध्यक्ष, अंकुश गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष, गुलशन कुमार को सदस्य और योगेश कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
पत्रकारों से बातचीत में सचिन गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार को जीएसटी व आयकर के रूप में बड़ी राशि देते हैं, लेकिन इसके बावजूद व्यापारियों को पर्याप्त सामाजिक, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिल रही है।
“व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन इसके बावजूद व्यापारी वर्ग को सामाजिक, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्राकृतिक आपदा, आगजनी या असामाजिक तत्वों से होने वाले नुकसान की स्थिति में भी व्यापारियों को पर्याप्त सरकारी सहायता नहीं मिलती। संगठन इन सभी मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने के साथ-साथ व्यापारियों को एकजुट करने और उनके हितों की आवाज बुलंद करने का काम करेगा।”
— सचिन गुप्ता, नवनियुक्त रादौर हल्का अध्यक्ष
सचिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उठाने की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के माध्यम से रादौर क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुदेश गुप्ता ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
.jpeg)

.jpeg)
