पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी 18 वर्षीय बड़ी बेटी घर पर सिलाई का काम करती थी। 17 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों द्वारा अपने स्तर पर तलाश किए जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और लापता युवती की तलाश शुरू कर दी है।
.jpeg)

.jpeg)
