यमुनानगर जिले में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 22-23 और 29-30 अगस्त को लगेंगे विशेष कैंप

Navdesh Times
0

यमुनानगर, 21 अगस्त (कुलदीप सैनी)। उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी प्रीति ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को किया जा चुका है। मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने, विवरण में सुधार या किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज करवाने के लिए जिले में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिले 

उपायुक्त ने बताया कि 22 व 23 अगस्त तथा 29 व 30 अगस्त 2026 को संबंधित मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पात्र नागरिक मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।

मतदाता सूची में नाम और विवरण जरूर जांचें

उपायुक्त प्रीति ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे विशेष कैंप के दौरान अपनी मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरण अवश्य जांच लें। यदि नाम दर्ज नहीं है या मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी पात्र नागरिक यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में सही विवरण के साथ दर्ज हो।

दावों और आपत्तियों का समयबद्ध निपटारा

उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूचियों से जुड़े दावों और आपत्तियों का नियमानुसार, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से विशेष कैंप के दौरान आने वाले नागरिकों को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अपना नाम जांचना प्रत्येक पात्र नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपने विवरण की जांच करें और आवश्यकता होने पर दावा या आपत्ति दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को सही और अपडेट रखना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top